देवघर, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे ने आगामी श्रावणी मेले को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष 'नमो सेवा शिविर' के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 5 से 10 हजार श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी।

सांसद ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, ठहरने की व्यवस्था तथा चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेवा शिविर 31 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित होगा। उन्होंने कहा कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं को इस सेवा शिविर के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।