राजेन्द्र नगर मुहल्ला स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग में कार्यरत भोला प्रसाद यादव के बंद घर में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है. चोर दूसरे दरवाजे का उखाड़कर घर में घुसे और अलमारी तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना के समय भोला प्रसाद यादव कार्यालय गये थे, जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी स्कूल गयी थीं. घर लौटने पर उनकी पत्नी को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद शिकायत नगर थाना में की गयी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पड़ोस में लगे सीसीटीवी. कैमरे में चोरों की गतिविधि भी कैद हुई है. जानकारी के अनुसार, विकास भवन स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग में कार्यरत भौला गुरुवार सुबह घर में ताला बंद कर कार्यालय चले गये थे. इससे पहले उनकी शिक्षिका पत्नी भी स्कूल के लिए निकल गयी थीं. इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. चोरी गये सामान में सोने की तीन अंगूठी, एक चेन, एक मांगटीका, चार झुमका तथा चांदी की चार जोड़ी पायल और एक जोड़ी दुल्हन पायल शामिल हैं. स्कूल से लौटने पर शिक्षिका पत्नी ने घर का टूटा ताला देखा तो घटना की जानकारी हुई. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी