देवघर के NEXA शोरूम में नई Maruti Baleno की लॉन्चिंग
NEXA (Premsons Motors, Deoghar) में नई Maruti Suzuki Baleno 2026 को ग्राहकों के लिए पेश किया गया। नई बलेनो को पहले की तुलना में नए डिजाइन, आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है।
नई Baleno में 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन, AMT विकल्प और CNG वेरिएंट उपलब्ध हैं। कार में 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और आधुनिक कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए मॉडल में Level-2 ADAS जैसे सुरक्षा फीचर भी प्रमुख आकर्षण हैं।
कंपनी के अनुसार नई Baleno की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.09 लाख है।
शोरूम के जनरल मैनेजर अजय प्रसाद ने बताया कि नई Baleno में Level-2 ADAS जैसे एडवांस सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई Baleno की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को स्पॉट बुकिंग गिफ्ट दिया जाएगा।
लॉन्चिंग के मौके पर ही नई Baleno की 5 स्पॉट बुकिंग हुई।
वहीं, फाइनेंस मैनेजर चंदन ने ग्राहकों को फाइनेंस सुविधा की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक ₹1 लाख डाउन पेमेंट देकर नई Baleno को घर ले जा सकते हैं। उन्होंने ग्राहकों से शोरूम में संपर्क कर फाइनेंस और अन्य उपलब्ध विकल्पों की जानकारी लेने की अपील की।
लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान SRM श्रीकांत श्यामल, शमशेर, सुशील, RM संजय, वेद प्रकाश, अमरनाथ, सरताज, दीपेश, विजय, सुमित, निरंजन, आमिर सहित शोरूम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नई Baleno को लेकर शोरूम प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को इसके फीचर्स, वेरिएंट, फाइनेंस सुविधा और बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नई कार को देखने के लिए ग्राहकों में खास उत्सुकता रही
पता - Nexa showroom Baijnathpur Maheshmara Deoghar
नई Baleno की बुकिंग के लिए संपर्क:
संजय कुमार – 6205138723
इस खबर पर अभी कोई टिप्पणी नहीं है।