न्यू कॉलोनी बैजनाथपुर बांधा में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, ताश खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस
देवघर। न्यू कॉलोनी बैजनाथपुर बांधा मोहल्ले में कुछ लोगों के एकत्र होकर ताश खेलने और भीड़ लगाने का मामला सामने आया है। इस गतिविधि से परेशान स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूरे मामले से रूबरू कराया और मोहल्ले में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस तरह खुलेआम लोगों का जमावड़ा लगने से आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। इससे स्थानीय परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच करने, नियमित गश्ती बढ़ाने और मोहल्ले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
फिलहाल स्थानीय लोगों की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
इस खबर पर अभी कोई टिप्पणी नहीं है।